मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर।  राजेपुर ओपी क्षेत्र के बुलबुलवा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने 50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने गृहस्वामी को घर में बंद कर दिया। शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने छानबीन की। गृहस्वामी शिवबाबू चौधरी ने ओपी में आवेदन दिया है। बताया कि परिवार के सदस्य अपने-अपने घर में सोए थे। चोरों ने ग्रिल काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरे को बाहर से बंद कर दिया। बारी-बारी से अन्य घरों में घुसकर गहने सहित करीब 50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। सुबह में जगने पर घर का दरवाजा बंद था। पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सेना के रिटायर्ड कैप्टन के घर से 35 लाख के गहने की चोरी ओपी अध्यक्ष ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...