मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर। मोतीझील में रविवार देर शाम अकेले रोते-भटकते मिले बच्चे को नगर थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में परिजनों से मिला दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस बच्चे को थाने लाई। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन कुमार, पिता सुनील साह और रघुनाथपुर जगदीशपुर, मुशहरी का पता बताया। पुलिस ने मुशहरी पुलिस व परिजनों से संपर्क किया। पहचान की पुष्टि के बाद बच्चे को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...