मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के साहिला रामपुर गांव में सोमवार को चोरी के मोटर के साथ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। पकड़ा गया युवक कुढ़नी थाने के केरमा डीह निवासी कौशल मांझी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में कौशल मांझी ने औराई थाना क्षेत्र के महुवारा गांव से खेत में लगे मोटर की चोरी करने की बात स्वीकार की। वह मोटर को साइकिल पर लादकर ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...