मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। मोतीझील स्थित एक मॉल के सिनेमा हॉल में शुक्रवार देर रात दर्शकों ने जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। घटना के बाद हॉल परिसर में अफरातफरी मच गई। इस दौरान हॉल के कर्मियों ने हंगामा और तोड़फोड़ के आरोप में पांच युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पांचों युवक हॉल में रिलीज हुई फिल्म देखने आए थे।पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बताया कि फिल्म के इंटरवल के बाद फिल्म को दोबारा शुरू करने के बजाय करीब एक घंटे तक केवल विज्ञापन दिखाया गया। फिल्म शुरू होने में देरी से परेशान होकर हॉल में मौजूद दर्शक उग्र हो गए और हंगामा करने लगे और हॉल से बाहर निकलने लगे। यह भी पढ़ें- दृश्यम 3 के दर्शकों ने सिनेमा हॉल में की तोड़फोड़, फिल्म के बीच इस बात पर भड़के इस दौरान उनकी मेन गेट पर तैनात गार्ड के साथ बहस और ...