Muzaffarpur News: मॉडल स्कूल भवन का मंत्री ने किया उद्घाटन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: औराई एसं फोटो प्रखंड के राम जेवर उच्च विद्यालय परिसर में मॉडल स्कूल भवन का उद्घाटन मंगलवार को औराई विधायक सह मंत्री रमा निषाद ने किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में राज्य एवं केंद्र सरकार के सामंजस्य से बिहार के बच्चों के भविष्य संवारने के लिए मॉडल स्कूल का निर्माण कराया गया है। कहा कि इस स्कूल में बच्चे शिक्षा के साथ कंप्यूटर, म्यूजिक की पढ़ाई के साथ पुस्तकालय की सुविधा प्राप्त कर सके हैं। दो स्मार्ट क्लास भी कक्षा 9 एवं 10 के छात्रों क लिए बनाया गया है। मौके पर रौशन कुमार शर्मा, आशीष राम, मुन्ना चौधरी, गजनफर हुसैन, मो. तारीख अनवर, शोभेंद सिंह, बसंत कुमार, शाहिद अली रजा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.