मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के मॉडल स्कूलों में 55 से 60 फीसदी से अधिक बच्चों की उपस्थिति नहीं हो पा रही है। लगातार प्रयास के बाद भी साप्ताहिक टेस्ट में 40-45 फीसदी बच्चे शामिल नहीं हुए। जिले के आदर्श विद्यालयों में हुए पिछले दो साप्ताहिक टेस्ट की समीक्षा में यह संख्या सामने आई है। इन स्कूलों में हर मंगलवार को टेस्ट कराया जाना है।टेस्ट के आधार पर कमजोर बच्चों को चिह्नित किया जाना है और इनकी अलग से कक्षा भी ली जानी है। उपस्थिति नहीं रहने के कारण कमजोर बच्चे चिह्नित नहीं हो पा रहे हैं। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर अब डोर टू डोर शिक्षक जाएंगे। पिछले दिनों इन स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संवाद का आयोजन उपस्थिति बढ़ाने को लेकर ही किया गया था।जेईई-नीट की कक्षा में भी नहीं रह रहे आधे बच्चेजो ब...