Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में सर्वर धीमा, देर से कटी पर्ची
मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मॉडल अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। सर्वर बार-बार स्लो होने से पर्ची बनने में काफी देरी हुई। एक-एक पर्ची बनने में मरीजों को 10-12 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। पर्ची देरी से बनने पर नाराज मरीजों और उनके परिजनों ने कर्मचारियों से नोकझोंक शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत कराया। पर्ची मिलने में देरी के कारण डॉक्टरों के चैंबर के बाहर भी मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। कई बुजुर्ग घंटों खड़े रहे। बनारस बैंक इलाके की रजिया सुलतान, शबनम खातून, शुक्ला रोड की रेहाना खातून ने बताया कि मॉडल अस्पताल का इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। सर्वर स्लो होने से पर्ची कटने में देरी के कारण परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.