मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल में गुरुवार को अल्ट्रासाउंड कराने आए एक मरीज ने 200 रुपये वसूलने की शिकायत की। इसको लेकर मरीज के परिजन हंगामा भी किया। वहीं, शिकायत मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच कराई। इसमें पता चला कि पैसे लेने वाला अस्पताल का कर्मचारी नहीं, बल्कि एक बिचौलिया था। सिकंदरपुर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया जाना था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने जल्द जांच कराने का भरोसा दिलाते हुए उससे 200 रुपये ले लिए। बाद में जब उन्हें जानकारी मिली कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए निर्धारित प्रक्रिया अलग है तो उन्होंने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की। अस्पताल अधीक्षक डॉ. ज्ञानेंदु शेखर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। संबंधित बिचौलिए की पहचान कर उसके ...