मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल की एक्स-रे मशीन दूसरे दिन गुरुवार को भी खराब रही। इस कारण मरीजों की जांच नहीं हो सकी। सूत्रों ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी के कारण एक्स-रे की तस्वीरें स्पष्ट नहीं आ रही हैं, जिससे जांच और इलाज की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है।इसका असर सामान्य मरीजों के साथ बिहार पुलिस के नवनियुक्त सिपाहियों और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं पर भी पड़ रहा है, जिनके लिए एक्स-रे अनिवार्य है। मशीन के खराब होने क कारण भिखनपुर के रमेश कुमार को पैर की चोट का एक्स-रे निजी केंद्र से 400 रुपये खर्च कर कराना पड़ा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब, हंगामा वहीं, सकरा की सुनीता देवी के बेटे की फ्रैक्चर जांच समय पर नहीं हो सकी। अस्पताल सूत्रों क...