Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल में आईसीयू के लिए बना रोस्टर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मॉडल अस्पताल में आईसीयू में ड्यूटी के लिए डॉक्टरों का रोस्टर तैयार किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ ज्ञानेंदु शेखर ने बताया कि आईसीयू में मशीनें चलाने के लिए दक्ष नर्सों और विशेष कर्मचारियों की तैनाती भी की जा रही है। पिछले दिनों डीएम ने निरीक्षण के दौरान आईसीयू में सभी 10 बेड नहीं चलने पर नाराजगी जतायी थी। भव्या पोर्टल से लिंक नहीं होने से मॉडल अस्पताल की आईसीयू में पांच बेड पर ही मरीजों को भर्ती किया जाता है। आईसीयू में अब तक वेटिंलेटर भी शुरू नहीं किया गया है। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को भी मॉडल अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.