मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। मैठी टोल पर बुधवार देर रात 430 कार्टन शराब लोड ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। रुई के बुरादे से भरे बंडल के नीचे शराब छुपाकर रखी गई थी। बताया जाता है कि ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर बिहार का है, जबकि फास्टैग पर राजस्थान का नंबर अंकित था। दोनों नंबर में अंतर रहने के कारण टोल नहीं कटा। इसपर टोल कर्मियों को शंका हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया। खलासी हत्था थाना क्षेत्र का सकरी निवासी दीपक कुमार है। ट्रक की तलाशी लेने के दौरान रुई के बुरादे से भरे बंडलों के नीचे छुपाकर रखी गई 430 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 3741 लीटर है। थानेदार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई क...