Muzaffarpur News: मैठी टोल पर कार से आधा किलो गांजा बरामद
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। मैठी टोल पर रविवार को एंटी नार्कोटिक्स की टीम ने कार से करीब आधा किलो गांजा बरामद किया है। कार के एसी के ब्लोअर में गांजा छिपाकर रखा हुआ था। इस दौरान कार सवार लोग हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को हिरासत में ले लिया। एंटी नार्कोटिक्स विभाग के पंकज कुमार ने बताया कि मामले में कार सवार वैशाली जिले के निवासी राजदेव राय व सारण जिले के रोहित कुमार पर मादक पदार्थ तस्करी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एनएच 27 के रास्ते एक कार से मादक पदार्थ की खेप भेजी जा रही है। दरभंगा से कार का पीछा करना शुरू किया गया। मैठी टोल पर कार रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान कार के एसी के ब्लोअर में छिपाकर रखा गया करीब आधा किलो गांजा बरामद हुआ। कार में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.