Muzaffarpur News: मेला घूमने गए नौवीं के छात्र का शव मिला, हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में गुरुवार शाम मेला घूमने निकले किशोर का शुक्रवार को शव मिला। मृतक मटिहानी निवासी वाल्मीकि राय का 17 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार था। शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर बगीचा में पड़ा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नौवीं के छात्र मुन्ना का शव काला पड़ गया था। था। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम मुन्ना महावीरी झंडा मेला घूमने गया था। मेले में ऑर्केस्ट्रा खत्म होने के बाद भी मुन्ना घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। शुक्रवार अहले सुबह बगीचे में उसका शव मिला। मुन्ना चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी शांत स्वभाव का था। मुन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.