मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लेक फ्रंट में दुर्गा पूजा मेले की उमंग में मरीन ड्राइव का महाजाम बाधा बन सकता है। खासकर कर्बला मुहाना, स्टेडियम तिराहा, आरएस कॉलेज मोड़ व लक्ष्मी चौक मुहाने पर समस्या होगी। महाष्टमी से विजयादशमी तक रोज 10 हजार से अधिक भीड़ जुटने का अनुमान है। दोपहर से देर रात तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में एक साथ एक हजार से अधिक दोपहिया या चारपहिया वाहनों की पार्किंग की अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लेक फ्रंट के तीन हिस्सों में कहीं भी पार्किंग स्थल का बोर्ड नही लगा है। फिलहाल सड़कों पर ही पार्किंग हो रही है। इसके अलावा मेला को लेकर फुटपाथी दुकानों की संख्या बढ़ने से विशेषकर शाम से कर्बला मुहाने से स्टेडियम के बीच जाम लगेगा।

मेले में जाम और पार्किंग की चुनौती...