Muzaffarpur News: मेडिकल से मरीज लापता, एफआईआर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के वार्ड दो में भर्ती एक मरीज अचानक लापता हो गया। उसे एक सप्ताह पूर्व घायल हालत में भर्ती कराया गया था। उसके साथ पत्नी और मां भी रह रही थीं। मरीज के लापता होने पर सोमवार को उसके भाई हरेंद्र राम ने मेडिकल ओपी में एफआईआर दर्ज कराई। मेडिकल ओपी के एसआई राहुल कुमार ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र राम को परिजनों ने वार्ड दो में भर्ती कराया था। उसके हाथ में जख्म था। वह दो दिनों से लापता है। सीसीटीवी फुटेज में मरीज अस्पताल परिसर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.