Muzaffarpur News: मेडिकल से फरार महिला बंदी, सिवाईपट्टी से गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच की एमसीएच में इलाजरत एक महिला बंदी आरती देवी बुधवार सुबह आठ बजे सिपाही को चकमा देकर फरार हो गई। उसके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। मेडिकल ओपी पुलिस और जेल से बंदी के साथ आई महिला पुलिस जवानों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर करीब एक बजे महिला को पुलिस ने मीनापुर के सिवाईपट्टी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।मामले में मेडिकल ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने जेल से आई महिला सिपाही के बयान पर एफआईआर दर्ज कर महिला बंदी को फिर से न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। मेडिकल ओपी प्रभारी ने बताया कि महिला बंदी को पूर्व में रामपुरहरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसपर अपने बेटे को बिस्कुट में जहर मिला खिलाकर हत्या करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.