Muzaffarpur News: मेडिकल में हर माह बिगड़ रहीं मशीनें, जांच से लेकर ऑपरेशन तक बाधित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में हर महीने मशीनों में खराब आ रही हैं। इस कारण अस्पताल में जांच से लेकर ऑपरेशन तक बाधित है। मेडिकल के ईएनटी विभाग में कान के पर्दे का आपरेशन करने वाली मशीन महीने में 15 दिन खराब ही रहती है। ऐसे में यहां ऑपरेशन कराने के लिए आने वाले मरीजों को लौटा दिया जाता है। वहीं, निजी अस्पतालों में कान के पर्दे के ऑपरेशन में 40 हजार रुपये तक खर्च हो रहे हैं।
ईएनटी विभाग में मशीन खराबी से ऑपरेशन प्रभावित मेडिकल के ईएनटी विभाग में हर महीने दो दर्जन मरीज कान के पर्दे का ऑपरेशन कराने पहुंचते हैं। विभाग के कर्मियों ने बताया कि दो वर्ष से हर महीने मशीन में गड़बड़ी सामने आ रही है। इसके बावजूद इसको ठीक करने की दिशा पर ठोस पहल नहीं हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.