Muzaffarpur News: मेडिकल में लेप्रोस्कोपी से हुई बांझपन की जांच
मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के एमसीएच में एक महिला के बांझपन की जांच लेप्रोस्कोपी से की गई। अस्पताल की स्त्री व प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा वर्मा ने बताया कि अस्पताल में आयी एक महिला को शादी के कई वर्षों बाद भी संतान नहीं हुआ था। लेप्रोस्कोपी हिस्टोरोस्कापी के माध्यम से उसकी जांच की गई। इससे पता चला कि उसके गर्भाशय के दोनों ट्यूब बंद हैं। हिस्टोरोस्कापी से जांच के दौरान यूट्रस में पोलिप मिला। मरीज का अब पोलिप निकाला जायेगा। डॉ. वर्मा ने बताया कि मरीज की स्थिति स्थिर है और वह वार्ड में भर्ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.