मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दरभंगा फोरलेन व सीतामढ़ी रोड में छिनतई व झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले बाइकर गैंग के शातिर एसकेएमसीएच में पनाह लेते हैं। मेडिकल पहना लेने के दौरान वे यहां भी चोरी व छिनतई की वारदात को अंजाम देते हैं। महीने में औसतन आठ से दस बाइक एसकेएमसीएच परिसर व आसपास से चोरी हो रही है। बाइक चोरी के दर्जनों फुटेज वायरल हो चुके हैं, पर पुलिस शातिरों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। वहीं, शुक्रवार को परिसर में ही महिला डॉक्टर से चेन छीन लगी गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल एसकेएसमीएच परिसर में लचर सुरक्षा व्यवस्था पर जूनियर डॉक्टरों ने सवाल उठाते हुए कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद बाइकर गैंग के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। हाल यह है कि अपराधी एनएच पर वारदात को अंजाम देने के ...