मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। सड़क दुघर्टना में घायल सीतामढ़ी की महिला की एसकेएमसीएच में मौत पर अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बुधवार को जांच बैठा दी। अधीक्षक ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। हालांकि अधीक्षक ने यह भी कहा कि शुरुआती पूछताछ में महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत की बात सामने आ रही है। सीतामढ़ी से आने के दौरान एंबुलेंस में ही महिला की मौत हो गयी थी। महिला के साथ कोई अटेंडेंट भी नहीं था। गंभीर हालत में उसे सीतामढ़ी से रेफर किया गया था। बता दें कि एसकेएमसीएच में बुधवार को एक 65 वर्षीया महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप परिजनों ने लगाया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: इलाज बिना महिला ने दम तोड़ा, सीढ़ी के नीचे रख दिया शव महिला के पु...