मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। एसकेएमसीएच में पहली बार थायराइड की जांच शुरू होगी। इसके लिए विभाग को लिखा गया है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि बीएमएसआईसीएल के पोर्टल पर थायराइड जांच मशीन के लिए आवेदन कर दिया गया है। मशीन के साथ ही रीजएजेंट के लिए भी लिखा गया है। उम्मीद है जल्द ही थायराइड जांच मशीन आ जायेगी। बताया कि इसके लिए मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...