मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में गुरुवार को दूसरे दिन भी रेडियोलॉजी विभाग की एक अल्ट्रासाउंड मशीन खराब रही। एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन से सैकड़ों मरीजों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की गई। ऐसे में मरीजों को घंटों अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। कई गंभीर मरीज भी स्ट्रेचर पर अल्ट्रासाउंड जांच का इंतजार कर रहे थे।सुबह से ही अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों की लाइन लग गई थी। कई गर्भवती महिलाएं जांच के इंतजार में थीं। मरीजों ने बताया कि मशीन खराब होने से जांच की तारीख दो से तीन दिन के बाद की मिल रही है। बता दें कि मेडिकल की एक अल्ट्रासाउंड मशीन बुधवार को खराब हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...