मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर में बाइकर्स गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। पुलिसकर्मी के रिश्तेदार से लेकर डॉक्टर तक अपराधियों के निशाने पर हैं। बाइकर्स गैंग के दो अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर एसकेएमसीएच परिसर में महिला डॉक्टर के गले से सोने की चेन झपट ली। इससे पहले गुरुवार की रात लेनिन चौक पर महिला पुलिसकर्मी की रिश्तेदार बताई गई कैमूर की महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई थी। शुक्रवार की दोपहर मेडिकल के पोस्टमार्टम हाउस के पास लैब जा रही पीजी की जूनियर महिला डॉक्टर से बाइक सवार अपराधियों ने करीब तीन लाख की सोने की चेन झपट ली, जबकि घटनास्थल के सामने ही 200 मीटर की दूरी पर एसडीपीओ कार्यालय पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। डॉक्टर ने एसकेएमसीएच थाने में आवेदन दिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। बता दें कि एसक...