मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में ड्रेसिंग के लिए रुपए वसूली करने का एक मरीज के परिजनों ने ड्रेसर पर आरोप लगाया है। शनिवार को सकरा के राहुल कुमार ने अस्पताल प्रशासन को लिखित आवेदन दिया है। उसने ड्रेसिंग के एवज में मरीज से सौ रुपए वसूली करने का आरोप लगाया है।राहुल कुमार ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद को बताया कि उनके फूफा वार्ड 6 में बेड संख्या 20 पर भर्ती हैं। उनका ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर ने घाव के ड्रेसिंग के लिए लिखा है। सुबह में जब ड्रेसर ड्रेसिंग करता है तो इसके एवज में सौ दो सौ रुपए की मांग करता है। यह भी पढ़ें- Basti News: डिस्चार्ज के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल, जांच के निर्देश रुपए नहीं देने पर ड्रेसिंग करने से इनकार कर देता है। चार दिनों में ड्रेसिंग का ड...