Muzaffarpur News: मेडिकल कॉलेज से जा रही महिला की चेन छीनी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच से डॉक्टर्स कॉलोनी जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना को लेकर रांची निवासी महिला के रिश्तेदार ने अहियापुर थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित बनाया है।
घटनाक्रम की जानकारी रांची के नामकुम बाजार के शिवमंदिर चाय बागान निवासी जैनेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया है कि वह महिला रिश्तेदार के यहां एसकेएमसीएच के निकट डॉक्टर्स कॉलोनी में रहता है। बीते सात नवंबर की शाम साढ़े छह बजे वह स्कूटी से महिला रिश्तेदार के साथ मेडिकल से डॉक्टर्स कॉलोनी जा रहा था। इसी दौरान काली बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर महिला रिश्तेदार के गले से सोने की चेन छीन ली। चेन की कीमत दो लाख रुपये बताई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.