मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में पीजी के छात्रों की इंटरनल परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। परीक्षा कराने के लिए सभी विभागों में बाह्य परीक्षक आये थे। मेडिसिन विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार की देखरेख में छात्रों की इंटरनल परीक्षा हुई। सर्जरी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. सुशांत शर्मा की देखरेख में पीजी की परीक्षा ली गयी। फार्मा विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र पाठक की देखरेख में परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान डॉ. चंद्रशेखर मौजूद थे। पीजी के छात्रों की सैद्धांतिक परीक्षा पहले ही हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...