Muzaffarpur News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में शुक्रवार को दो दिन बाद दोनों मशीनों से अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हुई। दो दिन पहले खराब हुई एक मशीन को ठीक कराने के लिए भेजा गया और उसकी जगह तत्काल सुपर स्पेशियलिटी से एक अल्ट्रासाउंड मशीन मंगाई गई। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से आयी मशीन से लोगों की जांच शुरू हुई।इससे पहले सुबह 11 बजे तक खराब हुई अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक करने की कोशिश की गई। जब मशीन ठीक नहीं हुई तब सुपर स्पेशियलिटी से एक मशीन मंगायी गयी। सुबह 11 बजे तक एक ही मशीन से अल्ट्रासाउंड जांच हो रही थी। एक मशीन से जांच होने के कारण सुबह 3 घंटे तक मरीजों की कतार अल्ट्रासाउंड के लिए लगी रही। दोपहर 12 बजे दूसरी मशीन आने और जांच शुरू होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। इसके बाद एक-एक कर सभी मरीजों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.