Muzaffarpur News: मेडिकल कॉलेज के टूटे हॉस्टल भवन का प्राचार्य ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच में टूटे हॉस्टल के भवन का निरीक्षण प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने गुरुवार को किया। उन्होंने बताया कि हॉस्टल की मरम्मत के लिए बीएमएसआईसीएल को पत्र लिखा गया है। हॉस्टल पूरी तरह से जर्जर हो गया है। बुधवार को हॉस्टल का छज्जा गिर गया था। इसमें कई छात्र बाल-बाल बच गए थे। प्राचार्य ने बताया कि एसकेएमसीएच में नए हॉस्टल के निर्माण के लिए विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। भवन निर्माण के लिए फिर से विभाग को पत्र लिखा गया है। कहा कि हॉस्टल की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.