Muzaffarpur News: मेडिकल का आश्रय गृह जा सकता है कैंसर अस्पताल के पास
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच में मरीजों के लिए बना आश्रय गृह होमी भाभा कैंसर अस्पताल के पास जा सकता है। कैंसर अस्पताल के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग से इसकी मांग की है। इस बारे दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक भी हुई थी।बैठक में कैंसर अस्पताल के अधिकारियों ने कहा था कि आश्रय गृह में ज्यादा मरीज और उनके परिजन कैंसर अस्पताल के ही रहते हैं, इसलिए आश्रय गृह के संचालन का जिम्मा उन्हें दिया जाए। वहीं, मेडिकल कॉलेज का कहना था कि आश्रय गृह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरीजों और परिजनों के लिए बना है, इसलिए संचालन का जिम्मा उन्हें दिया जाए। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अभी कोई फैसला नहीं दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.