Muzaffarpur News: मेडिकल ओपी का निजी चालक हटाया गया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि एसकेएमसीएच ओपी का निजी चालक दीपक कुमार को ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने हटा दिया है। उसपर निजी एंबुलेंस चालक या अन्य तरीकों से एसकेएमसीएच से मरीज को निजी अस्पताल में भेजने में सहयोग करने का आरोप था। इसके एवज में उसे निजी अस्पताल और एंबुलेंस संचालक मोटी रकम देते थे।ओपी प्रभारी ने बताया कि चालक की भूमिका संदिग्ध थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में जेल भेजे गए बिचौलियों पर नजर बनाए रखने का निर्देश ओपी के पुलिसकर्मियों को दिया गया है। जो भी मरीज मेडिकल से जाएंगे, उनका नाम-पता और गाड़ी नंबर ओपी के रजिस्टर में दर्ज होगा। बिना दर्ज किए अगर कोई मरीज मेडिकल से निकले तो डयूटी वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.