मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़िता के परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत की है। इसमें गांव के ही एक युवक को आरोपित किया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपित सपरिवार घर छोड़ कर फरार है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता की मां खेत पर गई थी। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते में चचेरा भाई लगने वाला आरोपित आया और उसके दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो उसकी जान बची। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...