Muzaffarpur News: मुशहरी से छात्रा को किया अगवा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार को छात्रा को अगवा कर लिया गया। वह सुबह में कोचिंग के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। मामले को लेकर छात्रा की मां ने मुशहरी थाना में आवेदन दिया है। इसमें एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपित के घर गया तो परिजनों ने भगा दिया। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- कोचिंग गई छात्रा घर नहीं लौटी, एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.