Muzaffarpur News: मुशहरी सीएचसी पहुंचे सीएस, अनुपस्थित डॉक्टर की काटी हाजिरी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुशहरी पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दर्जा दिए जाने के बाद मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने इसका औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सीएचसी का दर्जा मिलने से यहां बेड, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।निरीक्षण के दौरान ओपीडी संचालित पाया गया। इसमें चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार मरीजों का इलाज कर रहे थे। सीएस ने प्रसव कक्ष, दवा वितरण काउंटर और जांच घर का जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. प्रीति अनुपस्थित मिलीं, जिनकी हाजिरी काट दी गई। निरीक्षण के समय प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मो. इसरार अहमद भी मौजूद नहीं थे। इस पर एक व्यक्ति ने शिकायत की कि स्वास्थ्य प्रबंधक नियमित रूप से सीएचसी नहीं आते हैं। वहीं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.