Muzaffarpur News: मुशहरी में 154.845 लीटर शराब जब्त, दो पर केस
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के नया गांव में मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 154.845 लीटर शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता के अनुसार नया गांव निवासी उज्ज्वल कुमार के घर के परिसर में चहारदीवारी और एस्बेस्टस की छत वाली झोपड़ी के अंदर तलाशी ली गई। इस दौरान कुल 154.845 लीटर शराब बरामद हुई। मामले में उज्ज्वल और एक अन्य आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.