मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। खुजलीपुर बेला मोड़ के पास शुक्रवार की शाम बाइक सहित युवक गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बेहोशी की हालत में छपरा मेघ निवासी मुन्ना कुमार (40) को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर राहुल रंजन ने मेडिकल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी। परिजनों ने बताया कि मुन्ना शहर से घर लौट रहा था। इसी दौरान बेला मोड़ के पास अचानक बाइक सहित गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...