Muzaffarpur News: मुशहरी में दो गुटों के बीच मारपीट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। आथर गांव में शनिवार को दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक गुट का राहुल कुमार घायल हो गया। मामले को लेकर राहुल की मां माला देवी ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र विशाल कुमार कुछ दिन पहले आथर पुल के पास वीडियो बना रहा था। इसी दौरान गांव के 20 से 25 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों के सहयोग से मामला शांत हो गया। इस बीच मेरी जमीन से होकर मिट्टी गिरवा रहे थे। परिवार के लोगों द्वारा विरोध करने पर संजीत कुमार, सूरज कुमार, विक्रम कुमार, शिवम समेत करीब दस लोग लाठी डंडे से लैस होकर राहुल पर हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.