Muzaffarpur News: मुशहरी थाने के गेट पर दो गुट भिड़े
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। थाने के गेट पर शनिवार को दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गुट पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस ने मनिका विशुनपुर चांद निवासी संजय सिंह व शानू कुमार को हिरासत में ले लिया। दोनों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। गांव में मारपीट के दौरान दोनों घायल हो गए थे। पीएचसी से उपचार के बाद दोनों शिकायत दर्ज कराने मुशहरी थाना पहुंचे थे। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि दोनों को कुछ देर के लिए हिरासत में रखा गया, जिसके बाद में छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.