Muzaffarpur News: मुशहरी के तत्कालीन सीओ सहित चार पर प्राथमिकी का आदेश
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मुशहरी के तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला, आरओ करुण कुमार, राजस्व कर्मचारी विकास कुमार व धर्मपुर के महेश्वर साह पर एफआईआर दर्ज कर जांच का आदेश दिया गया है। सदर थाना के धर्मपुर गांव के भोला साह के परिवाद की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम के कोर्ट ने यह एफआईआर का आदेश दिया है। भोला साह ने केवाला से प्राप्त जमीन गलत तरीके से उसके भाई महेश्वर साह के नाम से दाखिल-खारिज करने का आरोप लगाते हुए विगत दो मार्च को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। कोर्ट ने इस संबंध में एडीएम से रिपोर्ट मांगी थी। स्मार पत्र भेजे जाने व कारण पृच्छा का जवाब नहीं देने पर कोर्ट ने चारों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच का आदेश दिया है। मालूम हो कि अहियापुर थाने में दर्ज एक मामले में सीओ व राजस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.