Muzaffarpur News: मुशहरी : विद्यालय के विकास कार्यों की समीक्षा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। छपरा मेघ पंचायत स्थित श्रीराम जानकी उच्च विद्यालय में नई प्रबंधकारिणी समिति के गठन के बाद गुरुवार को पहली बैठक हुई। इसमें विधायक बेबी कुमारी ने विद्यालय के विकास कार्यों, विकास निधि, पासबुक, रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की समीक्षा की। जांच के दौरान कुछ मामलों में समिति की स्वीकृति के बिना विकास निधि खर्च किए जाने का अभिलेख मिला। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को भविष्य में सभी कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानाध्यापक ने विद्यालय मैदान के समतलीकरण एवं चहारदीवारी ऊंची कराने की मांग रखी, जिस पर विधायक ने आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विधयाक ने दो सड़कों का किया शिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.