Muzaffarpur News: मुशहरी : पुराने विवाद में दो भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। भाजपा पूर्वी मंडल के दो कार्यकर्ता पुराने विवाद को लेकर सोमवार को आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं गायघाट विधानसभा के चुनाव प्रभारी सतीश कुमार तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रॉबिंस कुमार का अस्पताल में इलाज कराया। सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि मणिका निवासी रॉबिन्स छह लोगों के साथ घर पर चढ़कर मारपीट की। वहीं, रॉबिन्स कुमार ने पुलिस को बताया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। रॉबिन्स ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली। बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर विवादित बयान को लेकर दोनों में मारपीट हुई। दोनों गुटों में पहले से विवाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.