मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुशहरी,हिसं। थाना क्षेत्र के छपरा मेघ गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने रिटायर्ड दूरदर्शन कर्मी मदन भगत के घर से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। मदन भगत की पत्नी चंद्रकला देवी एवं उसकी नतनी मुस्कान कुमारी घर में सोई थी। खिड़की की ग्रिल काटकर चोर घर में प्रवेश कर गए। दो कमरों में रखे 3.5 लाख नकद, 40 ग्राम सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी के गहने समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कमरे में एक गमछा पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच-पड़ताल की। मदन भगत ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम मुजफ्फरपुर शहर स्थित आवास पर चले गए थे। चोरों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और बारी-बारी से दो कमरों में वारदात क...