मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। मादापुर चौबे गांव स्थित ग्रामसभा परिसर में जगन्नाथ पांडेय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुजफ्फरपुर विकास मंडल के अध्यक्ष एवं प्रखर समाजवादी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जगन्नाथ पांडेय के निधन से समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ मिलकर मुशहरी प्रखंड में पांडेय द्वारा किए गए सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की चर्चा की। बंदना शर्मा, संजीव साहू, भूपाल भारती, सौरभ कुमार, मुखिया निर्मला देवी, सरोज पांडेय, विनोद पांडेय, मो. अहजद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...