मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। व्यापार मंडल अध्यक्ष और जविप्र विक्रेता प्रवीण कुमार उर्फ बनवारी सिंह ने गुरुवार को एमओ को आवेदन दिया है। इसमें मुशहरी प्रखंड की जनवितरण प्रणाली में अनियमितता की बात कही है साथ ही दूसरे विक्रेता से संबद्ध करने का अनुरोध किया है। आरोप है कि गोदाम पर अनाज कम तौल कर दिया जाता है। अगस्त महीने के राशन उठाव में अनियमितता बरती गई है। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सहायक गोदाम प्रबंधक शिवशंकर दास ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी द्वारा अनाज तौल कर जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...