Muzaffarpur News: मुरौल में बदमाशों ने डिलेवरी ब्वॉय को गोली मारी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। पिलखी पंचायत के धर्मागतपुर गांव में शनिवार देर रात करीब एक बजे बदमाशों ने डिलेवरी ब्वॉय को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है। वारदात के बाद हाईस्पीड बाइक सवार तीन बदमाश पिलखी पुल चौक की तरफ भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजनों की मदद से पुलिस ने पीयर थाने के सिमरा नारायण निवासी रवींद्र कुमार कुशवाहा के पुत्र राजन कुमार (20) को मेडिकल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजन मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक कंपनी में डिलेवरी ब्वॉय का काम करता है। मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि युवक देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में गोली मारने की बात सामने आ रही है। इसको ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.