Muzaffarpur News: मुरौल : युवक की मौत पर सीएचसी में हंगामा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। सीएचसी में रविवार को मरीज की मौत पर परिजनों ने दो घंटे तक हंगामा किया। वे लोग डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। बताया जाता है कि शनिवार को जहांगीरपुर निवासी अरुण भगत (45) को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने करीब नौ बजे रात में उसे रेफर कर दिया। इस बीच अरुण भगत की मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. ज्योति प्रसाद सिन्हा ने बताया कि डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप निराधार है। मरीज के पहुंचने पर अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया था। स्थिति बिगड़ने पर रेफर कर दिया गया। सरकारी एंबुलेंस खड़ी थी, लेकिन परिजन लेकर नहीं गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.