मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मुशहरी हिसं। वैशाली जिले के बलिगांव के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल बेदौलिया निवासी लक्ष्मी सहनी (22) पर मुशहरी थाने में छह संगीन मामले दर्ज हैं। शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान भागने के क्रम में लक्ष्मी का पैर टूट गया। पुलिस की अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। उसने मुशहरी के दरधा हाट के पास बीते आठ जून को लूट के दौरान फाइनेंस कर्मी को गोली मारी थी। मुशहरी पुलिस को उसकी काफी दिनों तलाश थी। वह बार-बार ठिकाना बदल रहा था। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में कुख्यात अमन के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तारमामले की जानकारी मुशहरी थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि लक्ष्मी सहनी के खिलाफ लूटकांड, छिनतई, गोलीबारी समेत 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आठ जून की रात लूटपाट के दौरान दरधा हाट के पास फाइनेंसकर्मी राजीव कुमार को ...