Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर गोशाला में गोपाष्टमी महोत्सव आज
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर गोशाला का 130वां गोपाष्टमी महोत्सव मंगलवार, 17 नवंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गोशाला परिसर में अपराह्न चार बजे से उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसमें नगर विधायक रंजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। नगर निगम की महापौर निर्मला साहू मुख्य अतिथि और उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं, सिकंदरपुर स्थित श्रीकृष्ण गो सेवा मंदिर में सुबह सात से 11 बजे तक वेद लक्षणा गोमाता का विधिवत पूजन एवं आराधना की जाएगी। मीडिया प्रबंधक सज्जन शर्मा ने बताया कि भक्तों के लिए प्रसाद स्वरूप अल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: गोपाष्टमी पर आज 12 प्रमुख स्थानों पर गो-पूजन की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.