Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर क्लब में हाउजी का लिया मजा
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपावली के उपलक्ष्य में मुजफ्फरपुर क्लब में बुधवार की रात बंपर हाउजी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने परिवार के साथ भाग लिया और खेल का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। हाउजी में जीतने वाले सदस्यों को क्लब की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार अनवर ने किया, जबकि हाउजी का संचालन सीतू साहू ने किया। क्लब के सचिव अश्विनी खत्री ने सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. विकास, एचएल गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, प्रवीर साहू, आरके साहू, प्रवीर तिवारी, अजीत अग्रवाल, डॉ. अमलेंदु, डॉ. एचएन भारद्वाज सहित क्लब के अन्य सदस्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.