Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर क्लब में आज होगा आरएसएस का शस्त्र पूजन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुजफ्फरपुर महानगर इकाई की ओर से शुक्रवार को विजयादशमी उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर महानगर के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करेंगे। इसके बाद मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल मुख्य वक्ता होंगे।संघ की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में स्वयंसेवक एकत्रित होंगे। दोपहर एक बजे से स्वयंसेवकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। दोपहर 2.30 बजे से पथ संचलन निकाला जाएगा। इसमें महानगर क्षेत्र के स्वयंसेवक भाग लेंगे। पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ वापस क्लब मैदान पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- Nawada News: विजयादशमी असत्य पर सत्य की विज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.