Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के स्केटर्स ने बढ़ाया जिले का मान, जीते नौ पदक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। तिरहुत शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, झपहां में रविवार को आयोजित प्रथम बिहार स्केट गेम्स-2026 में मुजफ्फरपुर के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। राज्यभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुजफ्फरपुर की ओम स्केटिंग अकादमी और यूथ स्केटिंग अकादमी के 22 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और कुल नौ पदक अपने नाम किए।पदक जीतने वालों में नित्यंत सिंह ने स्वर्ण, उत्कर्ष आनंद, आर्वी आनंद, जानवी शर्मा और आयुष कुमार ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, हृदया अग्रवाल, अनुपम आनंद, अर्नब गुप्ता और गुड्डू कुमार ने कांस्य पदक जीते। ओम स्केटिंग के पदाधिकारी अरविंद रायजदा, प्रशिक्षक अरविंद कुमार और अंकित कुमार ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.